इकाई 5 हिंदी कविता वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी
॥卐छायावाद 20 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 卐॥ 1- " जब वेदना के आधार पर स्वानुभूतिमयी अभिव्यक्ति होने लगी तब हिन्दी में उसे छायावाद नाम से अभिहीत किया गया ।" यह कथन किस आलोचक का है ? अ- जय शंकर प्रसाद ब- डॉक्टर नगेन्द्र स- शांतिप्रिय द्विवेदी द - राम कुमार वर्मा 2- निम्न कविताओं में से छायावाद का प्रारंभ किस कविता से मानना उपयुक्त है? अ- मौन निमंत्रण ब - मैं नीर भरी दुख की बदली स- जूही की कली द - बादल 3- " छायावाद शब्द का प्रयोग दो अर्थों में समझना चाहिए- एक तो रहस्यवाद के अर्थ में और दूसरा काव्य शैली या पद्धति विशेष के व्यापक अर्थ में ।" यह कथन किस आलोचक का है ? अ - डॉक्टर नगेन्द्र ब- आचार्य रामचंद्र शुक्ल स- मुकुटधर पाण्डेय द- आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी 4- " धिक जीवन जो पाता ही आया है विरोध । धिक साधन जिसके लिए सदा ही किया शोध ।। उक्त पंक्ति किस कवि की हैं ? उत्तर- निराला जी । 5- प्रसाद जी के उस काव्य संग्रह का नाम बताइए जिसकी रचना पहले ब्रजभाषा में की गई थी , किन्तु बाद में उसे खड़ी बोली में ...