Nta ugc net jrt mock test top questions
1- "कविता प्रभावशाली रचना है जो पाठक या श्रोता के मन पर आनंददायी प्रभाव डालती है " । काव्य के संबंध में यह विचार किसका है ?
A महावीर प्रसाद द्विवेदी
B आचार्य शुक्ल
C डॉ रामकुमार वर्मा
D आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी
2- आर्य परिवार की भाषाओं का वर्गीकरण ध्वनियों के आधार पर करने की चेष्टा सबसे पहले किस विद्वान ने सुझाया था ?
A आस्कोली
B वानबैडके
C डॉक्टर धीरेंद्र वर्मा
D गिलक्राइस्ट
3- मुक्तिबोध की प्रसिद्ध कृति "चांद का मुंह टेढ़ा" की भूमिका "एक विलक्षण प्रतिभा" शीर्षक से किसने लिखी है ?
A अज्ञेय
B शमशेर बहादुर सिंह
C नामवर सिंह
D रामविलास शर्मा
4- व्यक्तिवादी उपन्यासकारों की परंपरा में कौन शामिल नहीं है ?
Aभगवती चरण वर्मा
B उपेंद्रनाथ अश्क
Cरामेश्वर शुक्ल अंचल
Dगोपाल राम गहमरी
5- निम्नलिखित में से विरेचन सिद्धांत की विद्वानों ने किस व्याख्या पर विचार प्रस्तुत नहीं किया है ?
A धार्मिक व्याख्या
B राजनीतिपरक व्याख्या
C नीतिपरक व्याख्या
D कलापरक व्याख्या
6- लोकायतन पंत की प्रबंध कृति है जो किन दो खंडों में विभाजित है?
A बाह्य परिवेश और अंतश्चैतन्य
B जीवन और प्रकृति
C व्यक्ति और समाज
D इनमें से कोई नहीं।
7- "छायावाद तत्वत: प्रक्रृति के जीवन का उद्गीथ है "।कथन है -
A महादेवी वर्मा
B आचार्य रामचंद्र शुक्ल
C जयशंकर प्रसाद
D डॉ नगेंद्र
8- यूनान का सबसे पहला महाकवि है-
A होमर
B प्लेटो
C सुकरात
D अरस्तु
9- 'ठलुआ क्लब ' निबंध संग्रह के लेखक हैं- A बाबू गुलाब राय
B आचार्य शुक्ल
C शरद जोशी
D श्रीलाल शुक्ल
10- भाट भाषा किसे कहते हैं?
A डिंगल को
B छत्तीसगढ़ी को
C राजस्थानी भाषा को
D पहाड़ी भाषा को
11- जहां पर प्रत्यय के द्वारा प्रस्तुत में कोई विशेष औचित्य संबंधी चमत्कार उत्पन्न होता है वहां पर किस रूप की पूर्व वक्रता होती है?
A पर्यायवक्रता
B विशेषणवक्रता
C संतृतिवक्रता
D प्रत्यय वक्रता
12- मूलतः रंगमंच के प्रयोगों को दृष्टि में रखकर लिखा गया इसमें सर्वश्रेष्ठ हिंदी नाटक है -
A नहुष
B सिंदूर की होली
C रक्षाबंधन
D लहरों के राजहंस
13 राजभाषा आयोग का गठन संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत हुआ है?
A अनुच्छेद 343
B अनुच्छेद 344
C अनुच्छेद 346
D अनुच्छेद 347
14- उस समालोचक का नाम बताइए जो समालोचक के साथ-साथ जनवादी कवि भी हैं?
A हजारी प्रसाद द्विवेदी
B. रामविलास शर्मा
C निर्मला जैन
D डॉ नगेंद्र
15- हिंदी का पहला प्रतीक धर्मी नाटक है- A कामना
B रजत शिखर
C आषाढ़ का एक दिन
D वत्सराज
16- कामायनी की रचना के बाद उस धारा का कोई और सर्वश्रेष्ठ महाकाव्य फिर क्यों नहीं रचा गया क्योंकि ?
A जयशंकर प्रसाद जी नहीं चाहते थे ,
B उस कोटि की रचना का शीर्ष शिखर
कामायनी हो चुकी थी ,
C अन्य कविगण प्रसाद के शिल्प कौशल के आगे हार मान चुके थे ,
D कठिनाई का सामना करना कोई कवि नहीं चाहता था ।
17- देवनागरी लिपि की पूर्ववर्ती लिपियों में एक नाम गलत है-
A ब्राह्मी
B खरोष्ठी
C शारदा
D कुटिल
18- हिंदी उपन्यासों की संरचना के मूल आधार रहे हैं-
A बांग्ला उपन्यास
B मराठी उपन्यास
C फ्रेंच उपन्यास
D अंग्रेजी उपन्यास
19- कौन सा उपन्यास यशपाल द्वारा रचित नहीं है
A दादा कॉमरेड
B अमिता
C झूठा सच
D पूर्वापर
20- भारतीय एवं पाश्चात्य समीक्षा की दृष्टि से समृद्ध हिंदी के सर्वश्रेष्ठ समीक्षक हैं-
A महावीर प्रसाद द्विवेदी
B नंददुलारे वाजपेई
C गजानन माधव मुक्तिबोध
D आचार्य रामचंद्र शुक्ल
21- निम्नलिखित में से कौन सा शब्द संत काव्य से संबंधित नहीं है
A कुंडलिनी योग
B सहज समाधि
C नाद बिंदु
D मारीफत
22- कृष्णा सोबती की वह औपन्यासिक कृति जिसे व्यास सम्मान मिला?
A समय सरगम
B सूरजमुखी अंधेरे के
C दिलो दानिश
D जिंदगीनामा
23- "यदि प्रेम स्वप्न है तो श्रद्धा जागरण हैं।" यह पंक्ति किस निबंध से ली गई है?
A कविता क्या है?
B मेरे राम का मुकुट भीग रहा है
C मजदूरी और प्रेम
D शिव मूर्ति
24- हिंदी आलोचना में जातीय शब्द का राष्ट्रीय अर्थ में सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया?
A भारतेंदु हरिश्चंद्र
B महावीर प्रसाद द्विवेदी
C रामविलास शर्मा
D आचार्य रामचंद्र शुक्ल
25- निम्नलिखित में से कौन सी कहानी मन्नू भंडारी की नहीं है
A मैं हार गई
B यही सच है
C तीन निगाहों की एक तस्वीर
D त्रिशंकु
E मुखौटा
26- अंधे मोड़ से आगे आगे किस विधा की रचना है?
A उपन्यास
B कहानी
C निबंध
D रेखाचित्र
27- ' कालिदास के समय का भारत' किसका निबंध है?
A आचार्य रामचंद्र शुक्ल
B भारतेंदु हरिश्चंद्र
C महावीर प्रसाद द्विवेदी
D बालमुकुंद गुप्त
28- फीकै पै नीको लगै ,कहिए समय विचारि। यह पंक्ति किस रीतिकालीन कवि की है?
A आलम
B वृंद
C बिहारी
D जसवंत सिंह
29- भूषण का कौन सा ग्रंथ रीति ग्रंथ नहीं है?
A शिवराज भूषण
B छत्रसाल दशक
C शिवा बावनी
D इनमें सभी।
30- रीतिकाल का वह कौन सा कवि है जो अनेक राजाओं के यहां भटकते हुए भी अपनी काव्य रचना में निरंतर प्रवृत्त रहा?
A- देव
B पद्माकर
C बिहारी
D रसलीन
31 निम्नलिखित में दलित उपन्यास है -
A - मिट्टी की सौगंध
B - शाल्मली
C - मित्रो मरजानी
D - बेघर
32 निम्नलिखित में से कौन सी रचना डायरी विधा की नहीं है ?
A - एक कस्बे के नोट्स
B- डायरी के पन्ने
C- देश देशांतर
D- मनबोध मास्टर की डायरी
33- हिन्दी का पहला सुसंगठित दैनिक पत्र है -
A -भारत मित्र
B - मतवाला
C - बनारस अखबार
D- उदंत मार्तंड
34- निम्नलिखित में से कौन सी रचना चतुरसेन शास्त्री की है ?
A - तरलाग्नि
B- गीतांजलि
C - जीवन धूलि
D - भग्नदूत
35- - बनारसीदास ने अपनी आत्मकथा 'अर्धकथानक ' में दो प्रेमाख्यानक का उल्लेख किया है जिनमें से एक है -
A - मृगावती
B - पदमावत
C- चित्रावली
D - सत्यवती कथा
36- आचार्य शुक्ल ने किस सूफी रचना की विशेषता इस प्रकार बताई है कि- " इसकी भाषा सूफी रचनाओं से बहुत अधिक संस्कृत गर्भित है । चौपाइयों के बीच में दोहे न लिखकर बरबै लिखे हैं ।शरीर, जीवात्मा और मनोवृत्तियों को लेकर पूरा अध्यवसित रूपक खड़ा करके कहानी बाॅधी है। "
A - अनुराग बासुरी
B - इंद्रावती
C - चंदायन
D- रूपमंजरी
37- निम्नलिखित में से गीतिनाट्य काव्य नहीं है -
A - देहांतर
B - शिल्पी
C- उत्तरप्रियदर्शी
D - सूखा सरोवर
38 - ' प्रगतिवाद ' शीर्षक पुस्तक के लेखक हैं -
A -शिव कुमार मिश्र/ शिवदान सिंह चौहान
B- नामवर सिंह/ शिवदान सिंह
C- रामविलास शर्मा/ शिव कुमार मिश्र
D- डॉक्टर नगेन्द्र/ शिवदान सिंह चौहान
39- - ' वेदने ! तू भी भली बनी ।
पायी मैंने आज तुझी में अपनी चाह घनी ।।"
पंक्ति है-
A - साकेत
B - यशोधरा
C - उर्वशी
D - आँसू
40- निम्नलिखित में कौन सी रचना पंत जी की नहीं है ?
A - गीतगुंज
B- युगवाणी
C - लोकायतन
D- युग पथ
41- - रीतिकालीन ग्रंथों का सही अनुक्रम बताइए-
A - रस सारांश, छंदार्णव पिंगल, काव्य निर्णय, श्रृंगार निर्णय
B - छंदार्णव पिंगल, काव्य निर्णय, श्रृंगार निर्णय , रस सारांश
C - काव्य निर्णय, श्रृंगार निर्णय , रस सारांश , छंदार्णव पिंगल
42- - डॉक्टर नगेन्द्र ने किस ग्रंथ को नायिका भेद का विश्वकोश माना है ?
A - सुख सागर तरंग
B- अंग दर्पण
C- पदमाभरण
D - रसरसपियूषनिध
43- स्थापना A: छायावाद शुध्द लौकिक प्रेम और सौंदर्य का काव्य है ।
तर्क R: इसलिए उसमें राष्ट्रबोध और आध्यात्मिक चेतना न के बराबर है ।
विकल्प-
1-A , R दोनों गलत
2-R सही A गलत
3-A,R दोनों सही
4-A सही R गलत
44- गाँधीजी ने 'दलित ' शब्द का प्रथम प्रयोक्ता किसे माना है ?
A - विवेकानंद
B- भीमराव अंबेडकर
C- राम मनोहर लौहिया
D - इनमें से कोई नहीं
45- ' लिरिकल बैलड्स ' का तीसरा संस्करण कब प्रकाशित हुआ ?
A - 1802
B- 1815
C - 1800
D - 1798
-46 "अतीत सुखों के लिये सोच क्यों?अनागत भविष्य का भय क्यों?और वर्तमान को मैं अपने अनुकूल बना ही लूँगा फिर चिंता किस बात की?"चंद्रगुप्त ' नाटक से लिया गया यह कथन कौन-से पात्र का है?
A-चाणक्य
B-सिंहरण
C-अलक्षेन्द्र( सिकंदर )
D-चंद्रगुप्त
47- भारत- दुर्दशा के कौन -से अंक में भारतेंदु की पत्रिका कविवचन सुधा का जिक्र है?
A-1
B-3
C-5
D-4
48- आरंभिक हिंदी नाटकों के संदर्भ में इनमें से कौन -सा विचार आचार्य रामचंद्र शुक्ल का नहीं है?
A-भारतेंदु के बाद नाटकों की ओर प्रवृत्ति बहुत कम हो गई।
B-अनुदित नाटकों के बहुत से पात्रों पर बांग्ला रचनाकारों की भाँति आवेशशील प्रकृति का आरोप नहीं है।
C-नाटकों का कथावस्तु के लिये लोगों का ध्यान अधिकतर ऐतिहासिक और पौराणिक प्रसंगों की ओर गया।
D-भारतेंदु ने नाटकों की रचनाशैली में मध्य मार्ग का अवलंबन किया है।
49- 'भारत दुर्दशा 'शीर्षक से ही ,भारतेंदु के अलावा इसमें से किसने नाटक लिखा है?
A- प्रताप नारायण मिश्र
B- लाला श्रीनिवासदास
C- पं. केशवराम भट्ट
D- बाबू तोताराम्
50- इनमें से कौन सा नाटक प्रताप नारायण का मिश्र नहीं है
A- संगीत शकुंतला
B- गोसंकट नाटक
C- जुआरी खुआरी
D- भारत सौभाग्य
51- "जीवन विश्व की संपत्ति है। प्रमोद से क्षणिक आवेश से या दु:ख की कठिनाइयों से उसे नष्ट करना ठीक नहीं। ध्रुवस्वामिनी नाटक से लिया गया यह कथन कौन से पात्र का है?
A- चंद्रगुप्त
B- ध्रुवस्वामिनी
C- मिहिरदेव
D- मंदाकिनी
52- निम्नलिखित में से कौन -से पात्र सुरेंद्र वर्मा के नाटक से संबंधित है?
A- कोमा- शकराज
B- शीलावती- ओक्का
C- नंद सुंदरी
D- ययाति -माधवी
53- "नाट्यशास्त्र ' के अनुसार ' कार्य- व्यापार ' की अवस्थाओं का सही अनुक्रम क्या है?
A- आरंभ ,प्रत्याशा नियताप्ति, प्रयत्न, फला गम
B- आरंभ ,नियताप्ति ,प्रयत्न ,प्रत्याशा फला गम
C- फलागम ,नियताप्ति ,प्रत्याशा, प्रयत्न, आरंभ
D- आरंम ,प्रयत्न, प्रत्याशा ,नियताप्ति, फलाग
54- "आधुनिक भारतीय भाषाओं में हिंदी को ही यह गौरव प्राप्त है कि आधुनिक काल का इसका इतिहास नाटकों से ही शुरू होता है।" यह कथन किस आलोचक का है?
A- रामविलास शर्मा
B- नामवर सिंह
C- नेमीचंद्र जैन
D- बच्चन सिंह

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें