इकाई 5 हिंदी कविता वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तरी
॥卐छायावाद 20 महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर 卐॥
1- " जब वेदना के आधार पर स्वानुभूतिमयी अभिव्यक्ति होने लगी तब हिन्दी में उसे छायावाद नाम से अभिहीत किया गया ।" यह कथन किस आलोचक का है ?
अ- जय शंकर प्रसाद
ब- डॉक्टर नगेन्द्र
स- शांतिप्रिय द्विवेदी
द - राम कुमार वर्मा
2- निम्न कविताओं में से छायावाद का प्रारंभ किस कविता से मानना उपयुक्त है?
अ- मौन निमंत्रण
ब - मैं नीर भरी दुख की बदली
स- जूही की कली
द - बादल
3- " छायावाद शब्द का प्रयोग दो अर्थों में समझना चाहिए- एक तो रहस्यवाद के अर्थ में और दूसरा काव्य शैली या पद्धति विशेष के व्यापक अर्थ में ।" यह कथन किस आलोचक का है ?
अ - डॉक्टर नगेन्द्र
ब- आचार्य रामचंद्र शुक्ल
स- मुकुटधर पाण्डेय
द- आचार्य नन्ददुलारे वाजपेयी
4- " धिक जीवन जो पाता ही आया है विरोध ।
धिक साधन जिसके लिए सदा ही किया शोध ।। उक्त पंक्ति किस कवि की हैं ?
उत्तर- निराला जी ।
5- प्रसाद जी के उस काव्य संग्रह का नाम बताइए जिसकी रचना पहले ब्रजभाषा में की गई थी , किन्तु बाद में उसे खड़ी बोली में रूपांतरित कर दिया गया -
अ- झरना
ब- आँसू
स- प्रेम पथिक
द- लहर
6- कामायनी में किस दर्शन की अभिव्यक्ति हुई है ?
उत्तर- शैव दर्शन
7- ' सरोज स्मृति ' में सरोज कौन हैं ?
अ- निराला की पत्नी
ब- निराला की पुत्री
स- निराला की माता
द- निराला की प्रेमिका
8- निराला की साहित्य साधना नामक ग्रंथ के रचयिता कौन हैं ?
उत्तर- डॉक्टर राम विलास शर्मा
9- पंत जी की किस काव्य कृति में भाषा, अलंकार, छंद शब्द चयन के संबंध में एक लंबी भूमिका है ?
अ- गुंजन
ब- ग्रंथि
स- पल्लव
द- वीणा
10- ' परिवर्तन ' कविता का मूल स्वर क्या है?
अ- क्षणवाद
ब- प्रकृति चित्रण
स- जीवन की नश्वरता
द- सब कुछ परिवर्तनशील है
11- निम्नलिखित में से कौन सी कृति में महादेवी की सम्पूर्ण कविताएँ संकलित हैं ?
अ- सांध्यगीत
ब- नीरजा
स- दीपशिखा
द- यामा
12- ओज और औदात्य का कवि किसे कहा गया है ?
उत्तर- निराला जी
13- पंत की कविता रजत शिखर किस वर्ग में आयेगी ?
अ- काव्य
ब- गीतकाव्य
स- विरह काव्य
द- काव्य नाट्य
14- ' जूही की कली ' कविता को सरस्वती के संपादक आचार्य महावीर प्रसाद जी ने क्या आरोप लगाकर प्रकाशित करने से इंकार कर दिया था ?
अ- इहमें प्रकृति पर मानवीय चेतना का आरोप है ,
ब - इसमें अश्लीलता है ,
स- इसमें लाक्षणिक पदावली है ,
द - यह छंदबद्ध नहीं है ।
15- ' तोड़ती पत्थर ' कविता का मूल स्वर क्या है ?
अ- छायावादी
ब- प्रगतिवादी
स- प्रयोगवादी
द- एनमें सभी ।
16- ' राम की शक्ति पूजा ' का कथानक प्रतीक रूप से घोषित करता है -
अ- राम की रावण पर विजय
ब- देव की दानव पर विजय
स- मानव की शक्ति पर विजय
द- सत्य की असत्य पर विजय
17- " कविता करने की प्रेरणा मुझे सबसे पहले प्रकृति निरीक्षण से मिली , जिसका श्रेय मेरी जन्मभूमि कूर्मांचल प्रदेश को है ।"
यह कथन किस कवि का है ?
उत्तर- पंत जी ।
18- प्रसाद कृत ' प्रलय की छाया ' की
विषयवस्तु के केन्द्र में है:
अ- महाराणा प्रताप का पराभाव
ब- पदमिनी का अग्निदाह
स- जल प्रलय
द- रानी कमलावती का पश्चाताप
19- " उज्ज्वल वरदान चेतना का , सौंदर्य जिसे सब कहते हैं ।" यह पंक्ति कामायनी के किस सर्ग से लिया गया है ?
उत्तर- लज्जा सर्ग ।
20- कामायनी के संबंध में यह कथन किसका है -
" यह मानव चेतना के विकास का महाकाव्य है।"
उत्तर- डॉक्टर नगेन्द्र ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें