आधुनिक काल भारतेंदु युग/ द्विवेदी युग बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी
प्यारे मित्रों यह पोस्ट आपके आगामी परीक्षा यूजीसी नेट जेआरएफ स्टेट टीजीटी पीजीटी के लिए बहुत ही बेहतर हैं इस पोस्ट के सभी प्रश्न कॉन्सेप्ट बेस्ड हैं।
|| आधुनिक काल बहु विकल्पीय प्रश्नोत्तरी ||
Aadhunik kal bhartendu yug ugc net mock test
// भारतेन्दु युग//
1- भारतेन्दु जी के सम्पादकत्व में इनमें से कौन सी पत्रिका निकलती थी ?
अ - हंस
ब - सुधा
स- मित्र विलास
द - हरिश्चन्द्र चंद्रिका
2- भारतेंदु युग का कौन सा कवि पुष्टिमार्ग में दीक्षित था ?
अ - बालकृष्ण भट्ट
ब- भारतेन्दु जी
स- बदरीनारायण चौधरी
द- प्रताप नारायण मिश्र
3 - इनमें से कौन सी प्रवृति भारतेन्दु युग की नहीं है ?
अ- भक्ति भावना
ब- प्रकृति चित्रण
स - श्रृंगारिकता
द- इतिवृतात्मकता
4- "वे प्राचीन और नवीन का योग इस ढंग से करते थे कि कहीं से जोड़ नहीं जान पड़ता था । " भारतेन्दु युग के कवियों के विषय में यह टिप्पणी किसकी है ?
अ- डॉक्टर राम विलास शर्मा
ब - आचार्य रामचंद्र शुक्ल
स- डाॅ. नगेन्द्र
द- नामवर सिंह
5- ' हमारों उत्तम भारत देश ' नामक कविता किसकी रचना है ?
अ - राधाचरण गोस्वामी
ब- राधाकृष्णदास
स- भारतेन्दु
द- बदरीनारायण चौधरी
6- "समस्यापूर्ति सर्वस्व" नामक ग्रंथ के लेखक कौन हैं ?
अ - भारतेन्दु
ब- प्रताप नारायण मिश्र
स- अम्बिका दत्त व्यास
द- नाथूराम शर्मा शंकर
7- हिन्दी नवजागरण को हिन्दी जाति का नव जागरण किस आलोचक ने माना है ?
अ- डॉक्टर नगेन्द्र
ब - डॉक्टर राम विलास शर्मा
स- आचार्य रामचंद्र शुक्ल
द- डॉक्टर नामवर सिंह
8- कौन सा हिन्दी कवि 'अब्र' उपनाम से उर्दू में कविता लिखता था ?
अ - भारतेन्दु
ब - प्रेमघन
स- श्रीधर पाठक
द- अम्बिका दत्त व्यास
9- ऋतुसंहार एवं मेघदूत का ब्रजभाषा काव्य में किसने अनुवाद किया ?
अ- महावीर प्रसाद द्विवेदी
ब- जगमोहन सिंह
स- प्रेमघन
द- हरिऔध जी
10- बिहारी के दोहों का कुंडलियों में अनुवाद इनमें से किस कवि ने किया है ?
अ- अम्बिका दत्त व्यास
ब- देव कवि
स- आचार्य रामचंद्र शुक्ल
द- जगमोहन सिंह
11- ' बगियन बसंत बसेरो कियो , बसिये तेहि त्यागि तपाइए ना '।यह पंक्ति किस कवि की है?
12- भारतेन्दु के संबंध में निम्न कथन सत्य है -
अ - भारतेन्दु का ' फूलों का गुच्छा ' शीर्षक कविता खड़ी बोली में है ।
ब ' पेनी रीडिंग क्लब ' की स्थापना 1875ई. में हुई है ।
स- ' बंदर सभा ' एक लावनी है ।
द - भारतेन्दु की मुकरियाँ खड़ी बोली में खड़ी बोली में है ।
कूट- 1- अ और ब सही
2 - अ, ब,स सही
3 अ और द सही ।
13 - ' निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति कौ मूल ' यह पंक्ति किसकी है ?
14- इनमें से कौन सी रचना भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की नहीं है ?
अ- प्रेम फुलविरी
ब- वेणुगीत
स - प्रेम सरोवर
द - प्रेम संपत्ति लता
15- " तरनि तनूजा तट तमाल तरूवर बहु छाए " । यह पंक्ति किसकी है ?
16- " सखा प्यारे कृष्ण के गुलाम राधा रानी के " यह पंक्ति किस कवि है ?
17 - " निर्धन दिन - दिन होत हैं भारत भुव सब भाँति " पंक्ति किस कवि की है ?
18 - " धन्यभूमि भारत सब रतनन की उपजावनि " यह काव्य पंक्ति किसकी है ?
19 - भारतेन्दु जी का जीवनकाल कुल कितने वर्ष का था ?
20- हिन्दी साहित्य को नवीन विषयों की ओर प्रवृत्त करने का श्रेय किस लेखक को दिया गया है ?
अ- आचार्य रामचंद्र शुक्ल
ब- आचार्य महावीर प्रसाद जी
स - भारतेन्दु जी
द- प्रेमघन
|| आधुनिक काल || द्विवेदी युग|| महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी ||
1- ' संपत्तिशास्त्र की भूमिका ' लेख किस पत्रिका में छपा था ?
अ- सरस्वती
ब- हिन्दी प्रदीप
स- ब्राह्मण
द- बिहार बंधु
2- निम्न में से कौन सा कवि द्विवेदी मंडल में शामिल नहीं है?
अ- मैथिलीशरण गुप्त
ब- रामचरित उपाध्याय
स- गिरिधर शर्मा
द- गया प्रसाद शुक्ल सनेही
3- साकेत की रचना का मूल उद्देश्य क्या था ?
अ- देश- प्रेम
ब- उर्मिला को महत्व देना
स- राम कथा का चित्रण
द - उक्त सभी ,
4- द्विवेदी युग के उस कवि का नाम बताइए जिसने अपना समस्त काव्य ब्रजभाषा में लिखा है ?
अ- गया प्रसाद शुक्ल ' सनेही '
ब - आचार्य रामचंद्र शुक्ल
स - जगन्नाथ दास 'रत्नाकर '
द - श्रीधर पाठक
5- खड़ी बोली के उस महाकाव्य का नाम बताइए जिसमें राधा - कृष्ण का युगानुरूप परिवर्तन कर दिया गया है ?
अ- वैदेही वनवास
ब- प्रिय प्रवास
स- कृष्णायन
द - उद्धव शतक
6- इनमें से भ्रमरगीत परंपरा का ग्रंथ कौन सा नहीं है ?
अ- साकेत
ब- प्रिय प्रवास
स- उद्धव शतक
द - भ्रमरदूत
7- निम्नलिखित में से कौन सा कवि राष्ट्रीय चेतना का कवि नहीं है ?
अ - मैथिलीशरण
ब - माखनलाल चतुर्वेदी
स - बालकृष्ण शर्मा नवीन
द - जगन्नाथदास रत्नाकर
8- आचार्य रामचंद्र शुक्ल ने हिन्दी का प्रथम स्वच्छंदतावादी कवि किसे स्वीकार किया है ?
अ- मुकुटधर पाण्डेय
ब - श्रीधर पाठक
स - मैथिलीशरण गुप्त
द - रामनरेश त्रिपाठी
9- रोमानी भाव बोध के कवियों को किस नाम से पुकारा जाता है?
अ - छायावादी कवि
ब- स्वच्छंदतावादी कवि
स- रहस्यवादी कवि
द - इनमें सभी ज
10- द्विवेदी युग का कौन सा कवि ' ब्रज कोकिल ' के नाम से जाना जाता है ?
उत्तर- सत्यनारायण कविरत्न
11- दिनकर जी ने 'काम अध्यात्म ' का निरूपण किस कृति में किया है ?
अ- रेणुका
ब- रश्मिरथी
स- उर्वशी
द - हारे को हरिनाम
12 - गया प्रसाद शुक्ल ' सनेही' जी राष्ट्रप्रेम की कविताएँ किस उपनाम से लिखा करते थे ?
उत्तर- त्रिशूल ।
13- गोल्ड स्मिथ के ' डेजर्टेड विलेज ' का हिन्दी अनुवाद ' ऊजड़ग्राम ' नाम से हिन्दी के किस कवि ने किया था ?
उत्तर- श्रीधर पाठक ।
14- निम्नलिखित में से कौन सी कृति मैथिलीशरण गुप्त कृत नाट्य रचना है ?
अ - तिलोत्तमा
ब - चित्राधार
स- द्वापर
द - यशोधरा
15- ' क्वासि ' के रचयिता कवि का नाम बताइए ?
उत्तर- बालकृष्ण शर्मा नवीन
16- निम्न में से कौन सी रचना दिनकर जी की है ?
अ- रसवन्ती
ब- मुकुल
स -पाथेय
द - रश्मिरेखा
17- कश्मीर सुषमा नामक ग्रंथ के रचयिता कौन है ?
उत्तर- श्रीधर पाठक ( 1904ई.)
18- द्विवेदीयुगीन काव्य का एक अन्य नाम क्या है ?
उत्तर- नवजागरण सुधार काल ।
19 - मैथिलीशरण गुप्त की किस कृति को अंग्रेज सरकार द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था ?
उत्तर- भारत - भारती ।
20- " निज भाषा बोलहु लिखहु पढ़हु गुनहु सब लोग " यह पंक्ति किस कवि की है ?
उत्तर - श्रीधर पाठक
ॐ॥卐धन्यवाद 卐॥ॐ
Nta ugc net very important questions
https://ntaugcnethindi.blogspot.com/2022/06/ntaugc-net-mock-test-top-questions.html
इनको भी देखें
https://ntaugcnethindi.blogspot.com/2022/06/nta-ugc-net-mock-test-hindi-sahitya.html

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें